उत्तराखंड में पंचायत चुनाव तारीख आई सामने, जानें नामकरण से लेकर मतदान तक की डीटेल

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की डेट आखिरकार सामने आ चुकी है। उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव का मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई को होगा। तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने है, जिसके तहत 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे. इसमें उत्तराखंड के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं, जिसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7,499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2,974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं। हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 8276 मतदान केंद्र और 10529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

पहला चरण

25 जून से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद 29 जून से 01 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 2 जुलाई को नाम वापसी और फिर 03 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटन, 10 जुलाई को मतदान और अंत में 19 जुलाई को मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

दूसरा चरण

25-28 जून तक नामांकन प्रक्रिया, 29 जून से 01 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 2 जुलाई को नाम वापसी और 8 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटन. इसके बाद 15 जुलाई को मतदान और 19 जुलाई को मतगणना होगी। दोनों ही चरणों के चुनाव की मतगणना 19 जुलाई को होगी।

चुनाव का ऐलान होते ही बीजेपी हुई एक्टिव

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी एक्टिव हो गयी है. बीजेपी महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि जुलाई में ही पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। ऐसे में एक बार फिर से साफ हो गया है कि सरकार की मंशा पंचायत चुनाव कराने को लेकर पहले से ही साफ थी। अब भाजपा अपने पर्यवेक्षकों को जल्द ही फील्ड पर भेजने जा रही है।

कांग्रेस ने कहा पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव

वहीं उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का कहना है कि पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी, सीनियर लीडर जनता के बीच में हैं, लेकिन बीजेपी ने शुरू से ही पंचायत चुनाव का मज़ाक बनाया है। एक तरफ जहां शुरू से ही आरक्षण पर गड़बड़ी की, वहीं बीजेपी कैसे भी करके पंचायत जीतना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसका जवाब देगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago