गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने लापरवाही और कर्तव्य में चूक के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अपराध समीक्षा एवं आसन्न पर्व त्योहारों के दृष्टिगत आयोजित विशेष बैठक के दौरान कमिश्नर सिंह ने विभिन्न थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। मई और जून माह में चौकी एवं हल्कावार अपराध तथा निरोधात्मक कार्यवाही की जांच के बाद पाया गया कि जहां अधिकांश थाने और चौकियां जनसंख्या एवं अपराध प्रवृत्तियों के अनुसार प्रभावी कार्य कर रहे हैं, वहीं कुछ चौकियों की स्थिति चिंताजनक है।
समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुछ चौकियों और हल्कों द्वारा दो महीने में लगभग शून्य निरोधात्मक कार्यवाही की गई है, जो उनकी लचर कार्यप्रणाली और उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के उल्लंघन को दर्शाता है। इस गंभीर लापरवाही के लिए कुल 6 चौकी प्रभारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क के थाना प्रभारियों और ईकोटेक-3 के प्रभारी को कार्यों में सुधार के लिए कड़ी चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विशेष बदलाव के तहत, एक्सप्रेसवे थाना के प्रभारी निरीक्षक श्राधवेंद्र सिंह को नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हेतु आरटीसी से संबद्ध किया गया है, जबकि नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष विपिन कुमार को जनहित में मुख्यालय से जोड़ा गया है। कमिश्नर सिंह ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए हैं, जिनमें जुआ, अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण शामिल है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…