Breaking

16 साल की उम्र में CA बनकर रचा इतिहास, लक्ष्मणन मय्यप्पन की सक्सेस स्टोरी

Success Story Lakshmanan: सिर्फ 16 साल और 141 दिन की उम्र में दुबई में रहने वाले लक्ष्मणन मय्यप्पन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर इतिहास रच दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया का सबसे कम उम्र का पुरुष CA घोषित किया है। 10वीं के बाद ही अकाउंटिंग की पढ़ाई शुरू करने वाले मय्यप्पन ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया

15 साल की उम्र में शुरू की ACCA की तैयारी

भारत और दुबई से जुड़े फाइनेंस प्रोफेशनल लक्ष्मणन मय्यप्पन ने महज 15 साल की उम्र में ACCA की तैयारी शुरू कर दी थी। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन की ट्रेनिंग ली, जिसे करीब एक साल में पूरा किया। कम उम्र में की गई यह मेहनत आगे चलकर उनके लिए बड़ी उपलब्धि की वजह बनी।

मां से मिली अकाउंटिंग की सीख, यहीं से बढ़ी रुचि

लॉकडाउन के दौरान लक्ष्मणन मय्यप्पन की अकाउंटिंग में दिलचस्पी बढ़ी। उनकी मां ACCA प्रोफेशनल हैं और उन्होंने ही उन्हें अकाउंटिंग की शुरुआती बारीकियां समझाईं। इसके बाद मय्यप्पन की रुचि फाइनेंस के क्षेत्र में बढ़ती गई। 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने ACCA करने का फैसला लिया और कम उम्र में ही इसकी तैयारी शुरू कर दी।

CFA चार्टर होल्डर, अब MSc की कर रहे पढ़ाई

ACCA की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी लक्ष्मणन मय्यप्पन ने अपनी पढ़ाई और करियर का सिलसिला जारी रखा। वह CFA चार्टर होल्डर भी बन चुके हैं और फिलहाल फाइनेंस में MSc की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही वह दुबई की सेंचुरी फाइनेंशियल कंपनी में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी जिम्मेदारियों में निवेश से जुड़ी रिसर्च, वित्तीय विश्लेषण और निवेश संबंधी फैसलों में मदद करना शामिल है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago