बिहार

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, 26 प्रस्ताव पास

Bihar Cabinet : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 26 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला शामिल है। अब आंगनबाड़ी सेविका को 9,000 रुपये और सहायिका को 4,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 345 करोड़ 19 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।

बैठक में तय हुआ कि सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये किया जाएगा। राज्यभर में कार्यरत 2.28 लाख सेविका और सहायिका को यह बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2025 से मिलेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं ने इस काम को गांव-गांव तक पहुंचाया है। उनके योगदान को देखते हुए मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

ये भी पढ़े : KP Oli Resigns : भारी दबाव के बीच पीएम ओली ने छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन को मिली जीत!

महिलाओं पर केंद्रित रही बैठक

कैबिनेट के 26 एजेंडों में से कई फैसले सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़े रहे। चाहे आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के मानदेय की बात हो या महिला रोजगार योजना के लिए बड़ा बजट, सरकार ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण उसकी प्राथमिकता में रहेगा।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago