Balrampur
Balrampur News : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मंगलवार रात दो लोगों को एक 22 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, जिसमें वे घायल भी हुए। यह घटना सोमवार शाम की है, जब पीड़िता अपने मामा के घर से लौट रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट देने की पेशकश की। विश्वास कर वह उनके साथ बैठ गई, लेकिन दोनों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार, देर शाम जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिवार उसकी तलाश में निकल पड़ा। कुछ समय बाद जब वे उसे मिले, तो वह घबराई हुई और अस्त-व्यस्त हालत में थी।
घर पहुंचने पर पीड़िता ने सांकेतिक भाषा में अपनी मां को बताया कि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता की मदद से अपराध स्थल की पहचान की और आसपास से सीसीटीवी फुटेज जुटाए। फुटेज में दोनों आरोपियों की पहचान हुई। अंकुर वर्मा पीड़िता के मामा के घर के पास दुकान चलाता था और उसे पहले से जानता था। और हर्षित पांडे किसान है और शराब का आदी बताया गया है। मंगलवार रात पुलिस ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, जिस दौरान हुई मुठभेड़ में हर्षित के पैर में गोली लगी, जबकि अंकुर भागने के प्रयास में 14 फीट ऊंचाई से कूदकर घायल हो गया।
ये भी पढ़े : वाराणसी में रिश्तों की शर्मनाक मिसाल, मां ने अपने ही बेटे को मार डाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप में पीड़िता को सड़क पर तेज़ी से भागते हुए देखा गया। इस पर एसएचओ ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो घटना से पहले का है। अंधेरा होने के कारण वह जल्दी घर पहुंचने के लिए दौड़ रही थी और स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अक्सर इसी तरह तेज़ कदमों से चलती थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपराध कबूल किया। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…