बिहार

सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण, चुनावी साल में नीतीश सरकार का महिलाओं को तोहफा

Nitish Kumar Cabinet Meeting : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने महिलाओं और दिव्यांगों के लिए बड़े ऐलान किए हैं. मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया. सरकार ने यह भी कहा कि आरक्षण का लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा.

महिलाओं को 35 % आरक्षण

बता दें कि राज्य में पहले से ही महिलाओं को 35 % आरक्षण का लाभ मिलता था. लेकिन इस फैसले के साथ ही डोमिसाइल नीति को महिलाओं के आरक्षण में लागू कर दिया गया है,जिसका असर यह होगा कि अब अन्य राज्यों की महिला अभ्यर्थी बिहार में इस आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाएंगी. नई नीति के तहत यह सुविधा अब केवल बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए होगी. यह फैसला अन्य राज्यों की महिला अभ्यर्थियों के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है.

दिव्यांगों के लिए प्रोत्साहन राशि

कैबिनेट (Nitish Kumar Cabinet Meeting) ने बिहार के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी एक अहम फैसला लिया.अब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को 50,000 रुपये और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को 1,00,000 की राशि प्रदान की जाएगी.इस योजना को कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी.

चुनावी साल में बड़े फैसले

विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही बिहार सरकार के इन फैसलों को महिलाओं और दिव्यांगों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. डोमिसाइल नीति लागू करने का निर्णय स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है,हालांकि यह अन्य राज्यों से आने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए चुनौती बन सकता है.यह खबर बिहार सरकार के आधिकारिक फैसलों पर आधारित है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago