Gold-Silver Price Crash
Gold-Silver Price Crash: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच जहां आमतौर पर सोना-चांदी की कीमतें आसमान छूती हैं, वहीं इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 37 दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।
युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी के आसपास हुई थी, जब अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला किया। इससे पहले 27 फरवरी को MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 2,82,644 रुपये प्रति किलो था। अब हालात ये हैं कि चांदी की कीमत गिरकर करीब 2,32,600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानी इस दौरान चांदी 50,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। इतना ही नहीं, अपने उच्चतम स्तर से चांदी की कीमतों में दो लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी गई है। 27 फरवरी को MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर करीब 1,49,650 रुपये पर आ गया है। इस हिसाब से सोना करीब 16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगर इसके ऑल टाइम हाई की बात करें, तो सोना 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था, जहां से अब यह 50,000 रुपये से ज्यादा नीचे आ चुका है।
आम तौर पर युद्ध के समय निवेशक सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर भागते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं।
कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ा है।
निवेशक जोखिम से बचने के लिए कैश को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सबसे अहम बात डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और 100 के पार बना हुआ है।
मजबूत डॉलर की वजह से सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है, जिससे इनके दाम गिरते जा रहे हैं।
जंग अभी थमती नजर नहीं आ रही। ऐसे में बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। क्या सोना-चांदी और सस्ते होंगे या फिर अचानक उछाल आएगा यह पूरी तरह आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगा।
यह गिरावट उन लोगों के लिए मौका हो सकती है जो लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं। लेकिन मौजूदा अनिश्चितता को देखते हुए सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है। जंग के माहौल में जहां सोना-चांदी को सुरक्षित माना जाता है, वहीं इस बार बाजार ने अलग ही कहानी लिख दी है और यही बात इसे और ज्यादा दिलचस्प बना रही है।
ये भी पढ़ें: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी में फिर छंटनी, इस बार 200 लोगों की गई नौकरी
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…