चुनाव

कांग्रेस की पहली सूची में 48 नामों का ऐलान-क्या है उम्मीदवारों की समीकरण समझिए

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पहले चरण के नामांकन से ठीक पहले कांग्रेस पहले चरण की चौबीस और दूसरे चरण की चौबीस सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया.

खगड़िया से मौजूदा विधायक का टिकट काट कर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव को टिकट दिया गया है. बड़े नामों में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा से, विधायक दल के नेता शकील अहमद ख़ान को कदवा से, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, भागलपुर से अजीत शर्मा एक बार फिर मैदान में उतारा गया है. पहली लिस्ट में सत्रह मौजूदा विधायकों में से ग्यारह को टिकट दिया गया है.

अलावा बेगूसराय से पूर्व विधायक अमिता भूषण और रोसड़ा से तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी रहे बीके रवि को टिकट दिया गया है. दरभंगा की बेनीपुर सीट से मिथिलेश चौधरी को टिकट दिया गया है. इस सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे.

पहली सूची में चार मुस्लिम

पहली सूची के चार मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह दी गई है. शकील अहमद ख़ान के अलावा बिहारशरीफ से ओमैर ख़ान, बेतिया से वसी अहमद, बहादुरगंज से मुसव्वीर आलम को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने दरभंगा की जाले सीट से मोहम्मद नौशाद को टिकट दिया है. हालांकि उनका नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं है.

युवाओं पर भरोसा

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में युवाओं पर भरोसा जताया गया है. पटना साहिब से कांग्रेस ने युवा छेड़े के रूप में शाशांत शेखर को उतारा है जो आईआईटी और आईआईएम में पढ़े हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी की बथनाहा से महज साढ़े पच्चीस साल के नवीन कुमार को टिकट दिया गया है जो जिला परिषद सदस्य.

फ्रेंडली फाइट वाली सीटें

कांग्रेस ने उन सीटों पर भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है जहां सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों के साथ आम सहमति नहीं बनी है. ऐसे में इन सीटों पर फ़्रेंडली फाइट के आसार हैं. इनमें सबसे ज्यादा अहम है बेगूसराय की बछवाड़ा सीट जहाँ से कांग्रेस ने शिव प्रकाश ग़रीब दास को उम्मीदवार बनाया है. यहाँ से सीपीआई ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है.

इसी तरह किशनगंज की बहादुरगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया है जबकि एआईएमआईएम के मौजूदा विधायक आरजेडी में शामिल हो चुके हैं जिन्हें पार्टी दुबारा उतार सकती है. वैशाली जिले की लालगंज सीट से आदित्य राजा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. यहाँ भी आरजेडी उम्मीदवार दे सकती है.

_ kanika katiyar

ये भी पढ़े : Horoscope Today, 17 October 2025: सिंह में चंद्रमा का गोचर, जानिए किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago