Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच बता दें कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी राजद से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को पार्टी का सिंबल दिया। इसे लेकर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर भी शेयर की है। खेसारी छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और वह आज शुक्रवार (17 अक्टूबर) को नामांकन दाखिल करेंगे।
खेसारी लाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज हूं और युवा भाइयों का जोश हूं।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की। राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, लालू प्रसाद यादव और बड़े भाई तेजस्वी यादव का युवा नेतृत्व, और आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक है।
खेसारी लाल ने आगे कहा कि मैं शुक्रवार को अपना नामांकन भरने जा रहा हूं और इस मौके पर आप सभी का साथ, आपका आशीर्वाद, मेरे लिए बहुत बड़ा संबल होगा। आप सबसे दिल से निवेदन है कि नामांकन के दिन आइए, अपने इस बेटे और भाई को आशीर्वाद दीजिए, ताकि हम आपके हक, सम्मान की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकें।
खेसारी भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक के सुपरस्टार हैं। बिहार के घर-घर में उनके गाने बजते हैं। अब वे छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उन पर भरोसा जताया है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…