गुजरात

घर के बाथरूम में मिला 7 फीट लंबा मगरमच्छ, रातभर भौंकते रहे कुत्ते तो खुला खौफनाक राज

Crocodile Rescue in Gujarat: गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा तालुका स्थित त्रंबोवाड-खड़ियारापुरा में बुधवार रात करीब 11 बजे एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बाहर लगातार कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक बालाभाई चौहान ने बाहर जाकर देखा और फिर बाथरूम का दरवाजा खोला। अंदर करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ देखकर परिवार के होश उड़ गए।

एक घंटे में हुआ रेस्क्यू

परिजनों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन रक्षक निलेश भरवाड़ और मनीष प्रजापति की निगरानी में दया फाउंडेशन की टीम पहुंची, जिसमें अध्यक्ष नितेश चौहान और वॉलंटियर तुषार राणा शामिल थे। संकरी जगह में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

100 से ज्यादा मगरमच्छों वाले तालाब में छोड़ा

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को मलातज गांव के तालाब में छोड़ा गया, जहां पहले से 100 से अधिक मगरमच्छ हैं। अधिकारियों के अनुसार मानसून में जलस्तर बढ़ने पर मगरमच्छ भोजन या तापमान संतुलित करने के लिए आबादी वाले इलाकों में आ सकते हैं। वन विभाग ने लोगों से रात में सतर्क रहने और मगरमच्छ दिखने पर उसे पकड़ने या भगाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

ये भी पढ़े: बिना पेड़ काटे लकड़ी हासिल करने की जापान की 600 साल पुरानी तकनीक, जानें कैसे काम करता है Daisugi

Tanisha Verma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago