Greater Noida Accident
Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार सुबह के वक्त हड़कंप मच गया जब एक गद्दों के गोदाम में अचानक आग लग गई। समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक बड़े गद्दे के गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठते देखा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल विभाग की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखे लाखों रुपये के गद्दे और सामान जलकर राख हो चुके थे। राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका अभी सटीक कारण पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी वजह से लगी हो सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पूरे गोदाम का निरीक्षण भी किया गया ताकि दोबारा कोई चिंगारी न उठे।
अगर दमकल टीम वक्त पर नहीं पहुंचती, तो यह आग पास के अन्य गोदामों में भी फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल कर्मियों की तत्परता ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
आग लगने पर क्या करें जरूरी उपाय:
1.शांत रहें घबराएं नहीं, तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।
2.फायर ब्रिगेड को कॉल करें तुरंत 101 नंबर डायल कर के आग की सूचना दें।
3.बिजली बंद करें अगर संभव हो तो मुख्य स्विच से बिजली काट दें।
4.आग बुझाने का प्रयास करें अगर आग छोटी है, तो फायर एक्सटिंग्युइशर या पानी/रेत से बुझाने की कोशिश करें।
5.धुएं से बचें नाक और मुंह को कपड़े से ढंकें और नीचे झुककर निकलें।
6.लिफ्ट का प्रयोग न करें सीढ़ियों से बाहर निकलें, लिफ्ट फंस सकती है।
ये भी पढ़ेः 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को बताया बेगुनाह!
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…