Bihar Election
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ गया है। सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सहरसा और लखीसराय में जनसभाओं को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “प्रधानमंत्री हर बात में विपक्ष पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हैं। ऐसे में उन्हें अब एक नया मंत्रालय बना लेना चाहिए ‘अपमान मंत्रालय’।” उनके इस बयान पर भीड़ में जोरदार तालियां गूंज उठीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। “देश में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है, लेकिन PM इन सवालों के जवाब देने के बजाय हर विपक्षी पर ‘देश का अपमान’ करने का ठप्पा लगा देते हैं।” प्रियंका ने तीखे अंदाज में कहा, “जब भी जनता सवाल पूछती है, PM या तो विदेश में होते हैं या फिर खुद को अपमानित बता देते हैं।”
अग्निपथ योजना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना देश और युवाओं दोनों के हित में नहीं है। “सरकार बताए कि युवाओं के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? चार साल बाद जो नौजवान सेना से लौटेंगे, उनके लिए क्या व्यवस्था की गई है?” प्रियंका ने मोदी सरकार की तुलना ब्रिटिश राज से करते हुए कहा, “पहले अंग्रेज़ों के राज में सवाल पूछने पर गोली मिलती थी, अब मोदी राज में धमकी मिलती है। तब भी जवाब नहीं मिलता था, आज भी नहीं मिलता।” PM और अमित शाह केवल पुराने या भविष्य के मुद्दों पर बोलते हैं, लेकिन आज के युवाओं, किसानों और महिलाओं की सुरक्षा पर चुप हैं।
नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रियंका बोलीं, “अब बिहार की सरकार पटना से नहीं, बल्कि दिल्ली से चल रही है। नीतीश कुमार का जनता से रिश्ता सिर्फ नाम का रह गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 20 साल में NDA सरकार ने बिहार को न उद्योग दिए, न रोजगार। “आज बिहार का युवा केरल और जम्मू-कश्मीर जाकर मजदूरी करने को मजबूर है।” प्रियंका गांधी के इस fiery भाषण ने न केवल भीड़ को जोश से भर दिया, बल्कि बिहार की सियासत में नए राजनीतिक समीकरणों की आहट भी सुना दी।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 : राहुल गांधी आज तेजस्वी यादव के साथ करेंगे संयुक्त रैली, दिखेगा विपक्षी गठबंधन का दम
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…