जिंदा अजगर ने… पीलीभीत टाइगर रिजर्व से हैरान करने वाला मंजर आया सामने, देखिए वीडियो

Pilibhit Tiger Reserve : उत्तर प्रदेश का पीलीभीत टाइगर रिजर्व इन दिनों सैलानियों के लिए खुला हुआ है. जहां हर दिन बाघ समेत वन्यजीवों का सैकड़ों सैलानी दीदार करते हैं और अपने कैमरे में इन वन्य जीवों को कैद कर लेते है. आए दिन सोशल मीडिया पर कभी नहर में तैरता बाघ तो कभी भालू वायरल होता रहता है.

वायरल वीडियो में क्या है

इसी क्रम में पिछले दिनों  पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल तराई आर्कलैंड के इस इलाके में जो शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी और शारदा नदी की तराई में फैला है, एक अजगर ने चीतल का शिकार कर उसे निगल लिया. इस घटना का वीडियो सफारी रूट पर रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में  चीतल को लपेटे अजगर अपने शिकार में सफलता पाने के लिए मशक्कत में जुटा हुआ है… चीतल मर चुका है लेकिन फिर भी अजगर चीतल को जकड़कर निगलने की कोशिश कर रहा है.इस नजारे का सैलानियों ने वीडियो भी बनाया. जो अब वीडियो वायरल हो रहा है. देखिए…

730 वर्ग किलोमीटर में फैला है पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पीलीभीत टाइगर रिजर्व 730 वर्ग किलोमीटर में फैला है इसमें 71 से ज्यादा बाघों के साथ-साथ कई दुर्लभ वन्यजीव हैं. पर्यटकों और वाइल्ड लाइफ कंटेंट क्रिएटर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां का समृद्ध जैवविविधता,अनुकूल मौसम और भरपूर जल स्रोत इसे जंगली जानवरों की बेहतरीन राइटिंग का गढ़ बनाते जो सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करते  हैं. अजगर के इस शिकार ने एक बार फिर जंगल के रहस्यमयी और रोमांचक पहलू को सबके सामने रख दिया है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

40 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago