Categories: Others

बकरीद पर नहीं होगी कुर्बानी! इस मुस्लिम देश ने लगाया बैन

Bakrid News: देशभर में आगामी 7 जून को बकरीद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. बकरीद में मुस्लिम धर्म के लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं, लेकिन इसी बीच एक मुस्लिम देश ने ऐसा फरमान जारी किया है जो कुर्बानी देने वालों के लिए मिसाल है. दरअसल, अफ्रीकी देश मोरक्को ने इस साल ईद अल अजहा यानी बकरीद पर कुर्बानी देने पर रोक लगा दी है. देश में पड़ रहे सूखे की वजह से राजा मोहम्मद ने वहां पर कुर्बानी देने पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं, सरकार के सख्त आदेश हैं कि इस बार कोई भी नागरिक बकरीद पर बकरे या फिर किसी भी जानवर की कुर्बानी न दे. ऐसे में अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि ऐसा बैन लगाने वाला मोरक्को अकेला देश है या फिर इसके साथ ही और भी देशों में कुर्बानी पर बैन है.

सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा

बता दें कि मोरक्को की 99% आबादी इ्स्लामिक है. ऐसे में वहां बकरीद के त्योहार को काफी महत्व दिया जाता है. यही कारण है कि वहां के लोगों में अपनी सरकार के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है. इतना ही नहीं, बकरीद में कुर्बानी पर बैन को लेकर धार्मिक बहस भी छिड़ी हुई है कि क्या कोई सरकार या राजा को धार्मिक अनुष्ठान रोकने का हक है. हालांकि, मोरक्को के साथ-साथ भारत में भी कुछ लोगों का कहना है कि बकरीद पर बकरे की बलि देने की प्रथा पर सरकार को बैन लगाना चाहिए. जिसको लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे और गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी लोगों से इको फ्रेंडली बकरीद मनाने की अपील की है. चलिए अब बताते हैं कि मोरक्को के अलावा और कौन से देश में बलि पर बैन है.

अकेला देश नहीं है मोरक्को

दरसअल, किसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए पशुओं की बलि को बैन करने वाला मोरक्को अकेला देश नहीं है, बल्कि नेपाल, चीन और ताइवान में भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए पशु बलि पर रोक है या फिर कुछ हद तक प्रतिबंधित है. बकरीद की तरह नेपाल में गढ़ीमाई त्योहार होता है. जिसमें पशु बलि पर पूरी तरह से बैन लगाया जा चुका है. पहले नेपाल के गढ़ीमाई मंदिर में लाखों पशु बलि की भेंट चढ़ जाते थे, लेकिन साल 2015 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये फैसला पशुओं को बचाने के लिए लिया गया है.

वहीं चीन में तो ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं. ऐसे में वो किसी भी तरह की हत्या, अनुष्ठान, बलिदान और पूजा पर प्रतिबंध लगाते हैं. इसलिए वहां पर भी पशु बलि पर किसी भी तरह से रोक है. इसके अलावा खुद को चीन से अलग मानने वाला ताइवान, जिसे चीन कभी खुद से अलग नहीं माना. ऐसे में वहां पर भी काऊशुंग में या फिर ताओवादी मंदिर में पशु बलि पर बैन लगा हुआ है.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

5 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

12 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

29 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

31 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

50 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago