Bihar Election 2025
11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (06 अक्टूबर, 2025) को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
जारी सूची में पटना जिले की दो विधानसभा सीटें शामिल हैं।
पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि लगभग 600 लोगों ने पार्टी को बायोडेटा भेजा था। स्क्रीनिंग कमेटी और बिहार प्रभारी अभिनव राय ने सभी आवेदनों की समीक्षा की और पहले चरण में 11 नामों पर सहमति बनी।
राकेश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने दावा किया कि AAP पहली बार चुनाव लड़ रही है लेकिन पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी।
उनके मुताबिक, पार्टी का दिल्ली मॉडल बिहार में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी होगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…