जॉब एंड एजुकेशन

Adidas ने इंडिया टेक हब में छंटनी की पुष्टि की, करीब 50% कर्मचारियों पर असर

Adidas India Layoffs: स्पोर्ट्सवियर कंपनी Adidas के गुरुग्राम स्थित India Tech Hub में बड़े पैमाने पर छंटनी की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 700 कर्मचारियों वाले टेक हब में 350 या उससे अधिक लोगों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं, यानी लगभग 45-50% workforce। हालांकि, Adidas ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है।

कंपनी ने क्या कहा?

Adidas ने भारत में अपने Technology organisation में कई पद कम करने के “मुश्किल फैसले” की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक, यह कदम बदलती कारोबारी जरूरतों के अनुरूप operating model को तैयार करने का हिस्सा है। कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार जताते हुए transition assistance देने की बात कही है।

Adidas ने कहा कि बदलाव का उद्देश्य संगठन के कुछ हिस्सों को सरल बनाना, महत्वपूर्ण क्षमताओं को मजबूत करना और बदलते बिजनेस व टेक्नोलॉजी माहौल में दीर्घकालिक सफलता की तैयारी करना है।

15 सितंबर को कर्मचारियों को मिली जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों को 15 सितंबर को town hall के दौरान छंटनी की जानकारी दी गई। प्रभावित कर्मचारियों को दो समूहों में बांटा गया है। एक समूह को उसी दिन exit letters मिले, जबकि दूसरे समूह को दिसंबर तक कंपनी में रहने और दूसरे टेक हब के कर्मचारियों को handover पूरा करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें संगठन के भीतर दूसरी भूमिकाएं तलाशने का मौका दिया जा रहा है।

जो कर्मचारी तब तक दूसरी भूमिका हासिल नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 15 दिसंबर अंतिम कार्यदिवस बताया गया है। Severance package, notice pay और redeployment support की जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। गुरुग्राम ऑफिस में Adidas का स्थानीय marketing organisation और Global Engineering Tech Hub है। कंपनी ने 2024 में चेन्नई में Global Business Services centre खोलकर भारत में विस्तार भी किया था।

ये भी पढ़े: सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 आरोपियों को लगी गोली; 4 गिरफ्तार

Tanisha Verma

Recent Posts

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

5 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

31 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

56 minutes ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago

AIIMS नहीं, MCD अस्पताल का ‘चमत्कार’! 83 दिन मौत से जंग, बच्ची को ऐसे म‍िली नई जिंदगी

GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…

12 hours ago