Afghanistan issues BIG warning after Pak strike: पाकिस्तान के रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में की गई एयर स्ट्राइक से दोनों के रिश्ते बिगड़ते दिख रहे हैं। हमले के बाद तालिबान सरकार ने इमरजेंसी बैठक बुलाई और इस हमले से तुर्किये, साउदी अरब और कतर को सूचित किया है। तालिबान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के इस स्ट्राइक का सही वक्त आने पर मुंहतोड़ कार्रवाई कर जवाब दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल हमले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस हमले में टीटीपी के 28 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
तालिबान ने पाकिस्तान पर सीजफायर समझौते के अवहेलना का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार काबुल ने इस मामले में सऊदी अरब, कतर और तुर्किये जैसे मध्यस्थ देशों को भी जानकारी दे दी है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकी ठिकानों के खिलाफ है। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार पक्तिका, नंगरहार और खोस्त प्रांतों में सटीक हमले कर टीटीपी के कैंपों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान का कहना है कि हाल के आत्मघाती हमले, जिनमें इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू की घटनाएं शामिल हैं, अफगान जमीन से संचालित TTP और ISKP से जुड़े थे। बन्नू में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में दो पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इस पूरी स्थिति ने दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों को फिर से टकराव के मोड़ पर ला खड़ा किया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया F16 से हमला; मदरसा समेत 7 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…