Israel's Friday Strikes on Lebanon: इज़रायल ने बीते दिन शुक्रवार को लेबनान के पूर्वी हिस्से में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हमला किया। हमले मे 3 मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल ध्वस्त हो गई है। रिपोर्ट है कि इस हमले में हिजबुल्लाह कमांडर समेत 8 आतंकियों की मौत हुई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कुल 10 जानें गई हैं। लेकिन यह नहीं बताया गया कि इनमें आमजन कितने और आतंकी कितने हैं।
ये भी पढ़ें: इजरायल ने हिज़्बुल्लाह पर किया ड्रोन हमला; आतंकी अली दाऊद अमिच की मौत को बताया बड़ी सफलता
इज़रायल की आईडीएफ का कहना है कि मारे गए लोग हिजबुल्लाह के सदस्य हैं और ये इज़रायल पर हमले की साजिश रच रहे थे। आईडीएफ ने कहा कि अपने देश की रक्षा में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इजरायल सेना (आईडीएफ) के मुताबिक, हमास और हिजबुल्लाह के सदस्य इज़रायल के खिलाफ हमले की साजिश रचकर अपनी ताकत बढ़ाने की प्रक्रिया को तेज कर दी है।
हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन स्थानीय कमांडर थे, जिनकी पहचान अली अल-मुसावी, मोहम्मद अल-मुसावी और हुसैन याघी के रूप में हुई। याघी हिजबुल्ला के प्रमुख अधिकारी और संस्थापक मोहम्मद याघी के बेटे थे, जिनका निधन 2023 में हुआ। मोहम्मद याघी हिजबुल्लाह के दिवंगत नेता हसन नसरल्लाह के करीबी सहयोगी भी थे, जिन्हें सितंबर 2024 में इस्राइली हवाई हमले में मारा गया था।
ये भी पढ़ें: गाजा में इजरायल की भीषण स्ट्राइक, हमास के दो टॉप कमांडर ढेर; इलाके में हड़कंप
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…