व्यापार

सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में रफ्तार

Share Market : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हल्की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स लाल निशान पर जबकि एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुला, लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और दोनों ही प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार करने लगे।

ओपनिंग सेशन की झलक

कारोबारी दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 18.08 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 83,198.20 अंक पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 11.20 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 25,503.50 अंक पर ट्रेडिंग शुरू की।

सुबह 9:25 बजे तक, सेंसेक्स में 207 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 84,423 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी समय निफ्टी 50 भी 40 अंक चढ़कर 25,533 पर ट्रेड कर रहा था।

बीएसई बास्केट की स्थिति

बीएसई के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में तो 10 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

टॉप गेनर:

एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी

टॉप लूजर:

पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटरनल

पिछले कारोबारी दिन का हाल

सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार में बिकवाली हावी रही थी। उस दिन सेंसेक्स 94.73 अंक (0.11%) गिरकर 83,216.28 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 17.40 अंक (0.07%) गिरकर 25,492.30 पर बंद हुआ।

शुक्रवार के टॉप गेनर:

बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स

शुक्रवार के टॉप लूजर:

भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर

सेक्टरल परफॉर्मेंस:

निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी ऑटो और निफ्टी नेक्स्ट 50 हरे निशान में बंद हुए थे, जबकि निफ्टी 50, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी में गिरावट दर्ज की गई थी।

बाजार विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजार फिलहाल कंसॉलिडेशन फेज में है। विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव पर बाजार की नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में आईटी और ऑटो सेक्टर बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

निवेशकों के लिए आज का संकेत

सावधानी से निवेश करें, क्योंकि बाजार में वॉल्यूम कम और अस्थिरता अधिक रह सकती है। आईटी, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर नजर रखें। ग्लोबल मार्केट्स और रुपये की चाल भी भारतीय बाजार को प्रभावित कर सकती है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago