अध्यात्म

Horoscope 10 nov, 2025 : मेष से मीन तक जानिए किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रखना होगा सावधान !

Horoscope 10 nov, 2025 : नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही आज का दिन बारह राशियों के लिए कई शुभ संकेत और कुछ सतर्क रहने की सलाह लेकर आया है। सितारों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह दिन उन्नति और यश का है, तो कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज सोमवार, किस राशि के जीवन में क्या बदलाव आने वाले हैं -

मेष राशि

आज समाज में आपका यश बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का योग है। संतान पक्ष से कुछ तनाव संभव है, पर धैर्य से स्थिति संभाल लेंगे। पिता का सहयोग लाभदायक रहेगा और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में मित्रों की मदद से फायदा संभव है।

मिथुन राशि

वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, और सहकर्मी आपकी राय की सराहना करेंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सोच-विचार जरूरी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पर तालमेल अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। खर्च और आय में संतुलन बनाना होगा। छात्रों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है।

सिंह राशि

आज व्यस्तता बनी रहेगी, पर परिवार को समय देना सफल रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नई संपत्ति खरीदने के लिए शुभ दिन है। शाम का समय परिवार संग बिताएं।

कन्या राशि

आज संयम से काम लेना जरूरी है। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। व्यवसाय में मेहनत से लाभ मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, पर बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

कार्यस्थल के विवाद सुलझेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। किसी निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा। भूमि संबंधी मामलों में सावधानी रखें। संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

परिवार के लोग आपकी योजनाओं से असहमत हो सकते हैं। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है। किसी से मतभेद हो सकता है, पर प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु राशि

सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। अचानक धन लाभ के योग हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा।

मकर राशि

पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वालों को ईमानदारी से काम करना चाहिए। गृह निर्माण से जुड़े काम में फायदा होगा।

कुंभ राशि

सेहत को लेकर सावधान रहें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। संतान से जुड़ी शुभ खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

व्यापार में लाभ की संभावना है, पर जोखिम से बचें। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। खर्च अधिक होंगे। पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago