Cover Story Big

Ahmedabad Airport पर इंडिगो विमान से 2.79 किलो सोना जब्त

Ahmedabad Airport: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय (SVPI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-1478 से 2.799 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया है। यह सोना विमान के फ्रंट लैवेटरी (टॉयलेट) में लगे स्पीकर बॉक्स के अंदर छिपाकर रखा गया था।

इंजीनियरों की मदद से हुई बरामदगी

कस्टम अधिकारियों ने विमान इंजीनियरों की सहायता से विस्तृत जांच की। तलाशी के दौरान स्पीकर बॉक्स को खोलने पर काले प्लास्टिक टेप में लिपटे 24 सोने के बिस्किट मिले। सभी बिस्किट 24 कैरेट के हैं और उनका कुल वजन 2,799.3 ग्राम है। भारतीय बाजार में उनकी अनुमानित कीमत करीब ₹4.26 करोड़ बताई गई है।

वीडियो में दिखी बरामदगी की पूरी प्रक्रिया

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें अधिकारी दीवार पर लगे स्पीकर बॉक्स को हटाकर उसमें छिपाए गए सोने के बिस्किट निकालते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल काले टेप को काटकर सोने की सिल्लियां बाहर निकाली जाती दिखीं।

तस्करी की आशंका, मालिक सामने नहीं आया

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, सोने को जिस तरीके से छिपाया गया था, उससे साफ है कि इसे भारत में अवैध रूप से तस्करी के जरिए लाने की मंशा थी। हालांकि बरामद सोने पर किसी ने कानूनी स्वामित्व का दावा नहीं किया। ऐसे में कस्टम अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत इसे लावारिस घोषित कर जब्त कर लिया गया है।

जांच शुरू

अहमदाबाद कस्टम विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोना किसने और किस उद्देश्य से विमान में छिपाया था।

ये भी पढ़े: Sleep Paralysis vs Stroke! जानिए क्या है अंतर

Tanisha Verma

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

42 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago