AI Deepfake Investment Scam Pune: इंस्टाग्राम पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसा दिखने वाला AI डीपफेक वीडियो देखकर एक कारोबारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने फर्जी निवेश योजना और स्पेसएक्स (SpaceX) के प्री-लिस्टिंग शेयरों का लालच देकर उससे 1.07 करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जून की शुरुआत में कारोबारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा, जिसमें ट्रेडिंग के जरिए बड़े मुनाफे का दावा किया गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद खुद को निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने उसे सुरक्षित निवेश का भरोसा दिया और आधार कार्ड समेत कई निजी दस्तावेज हासिल कर लिए। अगले दिन टेलीग्राम पर एक अन्य व्यक्ति ने रिलेशनशिप मैनेजर बनकर संपर्क किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में कारोबारी से 20,341 रुपये निवेश कराए गए।
पहले निवेश के बाद ठगों ने कारोबारी के बैंक खाते में 1,000 रुपये भेजे और इसे मुनाफा बताया। इससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद स्पेसएक्स के प्री-लिस्टिंग शेयरों में निवेश का झांसा दिया गया। 2 जून से 23 जुलाई के बीच कारोबारी ने 36 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1.07 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए।
फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश की रकम बढ़कर करीब 3.98 करोड़ रुपये दिखाई गई। भरोसा बनाए रखने के लिए करीब 7 लाख रुपये निकालने भी दिए गए। लेकिन जब कारोबारी ने पूरी राशि निकालनी चाही, तो ठगों ने और पैसे जमा करने की मांग शुरू कर दी और फिर संपर्क बंद कर दिया।
पीड़ित ने पहले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुणे साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस बैंक खातों, डिजिटल रिकॉर्ड और इस गिरोह से जुड़े लोगों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले वीडियो, विज्ञापन और प्लेटफॉर्म की आधिकारिक जानकारी की अच्छी तरह पुष्टि करें, क्योंकि AI डीपफेक अब साइबर ठगी का बड़ा हथियार बनता जा रहा है।
ये भी पढ़े: पत्नी को प्रेमी से बात करते देख युवक ने खाया जहर, मौत के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…