Akasa Air also hikes Fares: एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन द्वारा टिकटों के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद शनिवार को अकासा एयरलाइन ने अपनी टिकटों के दामों में बढ़ाने के फैसले का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी के कारण संचालन लागत बढ़ गई है। एविएशन टरबाइन फ्यूल, जिसे एटीएफ कहा जाता है, किसी भी एयरलाइन के कुल परिचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा होता है।
अकासा एयरलाइन के अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क घरेलू उड़ानों के टिकटों पर 199 रुपये से 1,300 रुपए तक होगा। जो 15 मार्च से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होगा। बता दें किअकासा एयर की भारतीय विमानन बाजार में लगभग 5% हिस्सेदारी है। यह एयरलाइन लगभग 2 दर्जन घरेलू गंतव्यों और मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया क्षेत्र पर केंद्रित कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें संचालित करती है। इनमें कुवैत, दोहा, जेद्दा, रियाद और अबू धाबी के लिए उड़ानें शामिल हैं।
ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है। ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है। इस अधिभार का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के बोझ को कम करना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का ध्यान रखना होगा। यह अधिभार टिकट की मूल कीमत के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन ने कहा कि वह बाजार की स्थितियों की लगातार निगरानी करती रहेगी।
ये भी पढ़ें: इंडिगो एयरलाइन संकट के तीन महीने बाद सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…