उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का आरोप : मेंटल प्रेशर के कारण BLOs सुसाइड कर रहे, तीन करोड़ वोटर खतरे में..

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सरकार पर हमला किया। उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में लगभग तीन करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं। उनका कहना है कि सरकार और चुनाव आयोग बीएलओ (BLO) पर तेजी से फॉर्म भरवाने का दबाव डाल रहे हैं। इसी प्रेशर की वजह से कई BLO मानसिक तनाव में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।

अखिलेश के कहा कि गोंडा में यादव समुदाय के एक टीचर और फतेहपुर में कोइरी समुदाय के एक टीचर ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही BLO के तौर पर काम कर रहे थे, और उनमें से एक की जल्द शादी होने वाली थी। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर BLOs की मौतें हो रही हैं।

अखिलेश का दावा : दबाव के कारण सुसाइड कर रहे BLOs

अखिलेश यादव ने कहा कि BLOs ने फॉर्म बांट दिए हैं, लेकिन लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें फॉर्म नहीं मिला। वहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड दिखा रहा है कि 99.99% फॉर्म बांट दिए गए हैं।

उनका कहना है कि सरकार BLOs पर जल्दी से जल्दी फॉर्म भरने का दबाव डाल रही है। अखिलेश का दावा है कि इसी वजह से यूपी में लगभग तीन करोड़ वोटर प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग एक साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : IND vs SA : भारत की उम्मीदों का अंत, साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा!

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने संविधान दिवस मनाया। लेकिन उनका कहना है कि बीजेपी ही संविधान को नुकसान पहुंचा रही है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया सबसे बड़ा अधिकार, वोट, खतरे में है।

लाखों लोगों को उनके वोट देने से दूर किया जा रहा

अखिलेश ने कहा कि अलग-अलग बहानों से लाखों लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से दूर किया जा रहा है। यूपी में लाखों वोटर के नाम काटने की साजिश हो रही है। अधिकारियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ अधिकारियों को जाति के आधार पर नियुक्त किया जा रहा है।

Kajal Sharma

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

17 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

36 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago