पाकिस्तान में सिलेंडर ब्लास्ट से 16 लोगों की मौत
Pakistan Blast: पाकिस्तान के कराची शहर में गुरुवार को एक आवासीय इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत ढह गई, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। कई दूसरे लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। विस्फोट उस समय हुआ जब लोग रमजान के पहले रोजे से पहले सेहरी की तैयारी कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया, जबकि आसपास की संकरी गलियों और अव्यवस्थित ढांचे के कारण बचाव अभियान धीमा पड़ गया। अब तक कम से कम 14 घायलों को शहर के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को उम्रकैद की सजा, देश में लगाया था मार्शल लॉ
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…