मध्य प्रदेश

पति की हत्या कर कमरे में जलाया शव, रेत में दबाए अधजले अंग; 17 दिन बाद खुला राज

Alirajpur Murder Case: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 15 दिनों से लापता एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक रामा वाकला (50) के शव के अवशेष उसके घर के पीछे बने कमरे में रेत के नीचे से बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मृतक की पत्नी नहजुबाई (47) ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चरित्र शंका में पति पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, नहजुबाई ने चरित्र शंका के चलते अपने पति पर लकड़ी के भारी डंडे से हमला किया। हमले में रामा वाकला की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने घटना को छिपाने के लिए शव को घर के पीछे बने कमरे में ले जाकर जला दिया। पुलिस के मुताबिक, कमरे से धुआं बाहर न निकले, इसके लिए महिला ने जलते हुए शव को एक बड़े ड्रम से ढक दिया था। शव पूरी तरह नहीं जल सका, जिसके बाद उसके अधजले अंगों को घर में मौजूद रेत के ढेर में दबा दिया गया।

बेटे के लौटने पर सामने आया पूरा मामला

घटना के समय मृतक का बड़ा बेटा मजदूरी के सिलसिले में गुजरात गया हुआ था। करीब 17 दिन बाद जब वह घर लौटा और उसने पिता के बारे में पूछा, तो उसकी मां ने उसे टालने की कोशिश की। बेटे को संदेह हुआ और उसने मां से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान नहजुबाई ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर उदयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के पीछे रेत के ढेर से शव के अवशेष बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने सुराग मिटाने के लिए पति की तस्वीरें और पहचान पत्र भी जला दिए थे। पुलिस ने नहजुबाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

Lavanya Dayal

Recent Posts

चुटकियों में मिलेगा पीएफ का अटका हुआ पैसा ! EPFO का 28 सितंबर को सबसे बड़ा ऐलान

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: सैलरी पाने वाले कर्मचारियों और पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए काम…

15 minutes ago

दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, 3 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे; जांच में जुटी RPF-GRP

Nagpur Mumbai Duronto Express: नागपुर से मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का शूटिंग में धमाका, सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

Asian Games 2026 Shooting: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…

39 minutes ago

पालतू जानवरों को खुला छोड़ना पड़ेगा भारी, चेन्नई में 25 हजार रुपये का जुर्माना

Chennai Pet : चेन्नई में पालतू कुत्ते और बिल्लियां रखने वाले लोगों के लिए नया…

1 hour ago

महंगाई का झटका! तमिलनाडु में दूध-दही के बढ़े दाम, जानिए नए रेट

Milk Price: तमिलनाडु में महंगाई का असर अब दूध और दही की कीमतों पर भी…

1 hour ago

जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Kishanganj: बिहार के किशनगंज में एक युवती को कई युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ और कथित…

2 hours ago