News Top

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का शूटिंग में धमाका, सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

Asian Games 2026 Shooting: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसे की भारतीय टीम ने कुल 1,763 अंक हासिल किए। चीन ने 1,773 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। टीम इवेंट में सिल्वर के साथ तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बना ली है।

तिलोत्तमा सेन ने हासिल किए 590 अंक

तिलोत्तमा सेन भारत की ओर से क्वालिफिकेशन में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज रहीं। उन्होंने कुल 590 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। तिलोत्तमा ने नीलिंग पोजिशन में 197 अंक हासिल किए, जबकि प्रोन पोजिशन में उनके खाते में 198 अंक आए। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने 97 और 98 की सीरीज के साथ अपना कुल स्कोर 590 तक पहुंचाया। उनसे आगे चीन की दो निशानेबाज रहीं, जिन्होंने 594 और 591 अंक हासिल किए।

विदर्सा ने शानदार वापसी कर बनाई जगह

विदर्सा विनोद की शुरुआत कुछ मुश्किल रही। नीलिंग पोजिशन में उन्होंने 193 अंक हासिल किए, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। प्रोन पोजिशन में विदर्सा ने 199 अंक जुटाए और अपनी स्थिति मजबूत की। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने लगातार दो सीरीज में 98-98 अंक हासिल किए। इसके दम पर विदर्सा ने कुल 588 अंक हासिल किए और छठे स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल में जगह पक्की कर ली।

आशी फाइनल से चूकीं, अब एक और मेडल पर नजर

आशी चौकसे ने टीम इवेंट में भारत के सिल्वर मेडल में अहम योगदान दिया। उन्होंने कुल 585 अंक हासिल किए और 15वें स्थान पर रहीं। नीलिंग में 196 और प्रोन में 199 अंक हासिल करने के बाद वह अच्छी स्थिति में थीं, लेकिन स्टैंडिंग पोजिशन की पहली सीरीज में 93 अंक का स्कोर उनके लिए नुकसानदायक रहा। आखिरी सीरीज में 97 अंक हासिल करने के बावजूद वह टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं। टीम इवेंट में तीनों निशानेबाजों के प्रदर्शन से भारत ने कुल 1,763 अंक जुटाए और सिल्वर मेडल हासिल किया। अब महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस के व्यक्तिगत फाइनल में तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद भारत की चुनौती पेश करेंगी। यह फाइनल सुबह 9:30 बजे IST से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

Lavanya Dayal

Recent Posts

चुटकियों में मिलेगा पीएफ का अटका हुआ पैसा ! EPFO का 28 सितंबर को सबसे बड़ा ऐलान

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: सैलरी पाने वाले कर्मचारियों और पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए काम…

15 minutes ago

दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, 3 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे; जांच में जुटी RPF-GRP

Nagpur Mumbai Duronto Express: नागपुर से मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस पर बोरखेड़ी…

31 minutes ago

पति की हत्या कर कमरे में जलाया शव, रेत में दबाए अधजले अंग; 17 दिन बाद खुला राज

Alirajpur Murder Case: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में करीब 15…

50 minutes ago

पालतू जानवरों को खुला छोड़ना पड़ेगा भारी, चेन्नई में 25 हजार रुपये का जुर्माना

Chennai Pet : चेन्नई में पालतू कुत्ते और बिल्लियां रखने वाले लोगों के लिए नया…

1 hour ago

महंगाई का झटका! तमिलनाडु में दूध-दही के बढ़े दाम, जानिए नए रेट

Milk Price: तमिलनाडु में महंगाई का असर अब दूध और दही की कीमतों पर भी…

1 hour ago

जमुई-बांका के बाद अब किशनगंज से एक युवती के साथ बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 1 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Kishanganj: बिहार के किशनगंज में एक युवती को कई युवकों द्वारा घेरकर पूछताछ और कथित…

2 hours ago