महाराष्ट्र

189 लोगों की हत्या मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट मामले में सभी 12 आरोपी बरी

Mumbai Train Blast Case : बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 2006 के मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया. घटना के 19 साल बाद अपने फैसले में  कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) आरोपियों के खिलाफ अपराध साबित करने में नाकाम रहा. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया. कोर्ट ने आदेश दिया कि यदि आरोपी किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें तत्काल जेल से रिहा किया जाए.

11 जुलाई 2006 को हुई थी भयावह घटना

ज्ञात हो कि 19 साल पहले 11 जुलाई 2006 को मुंबई की वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार सात धमाकों ने शहर को दहला दिया था. इन हमलों में 189 यात्रियों की मौत हो गई थी और 824 लोग घायल हुए थे. सभी धमाके लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास डिब्बों में हुए थे.

ये भी पढ़ें : हमारा मुंह मत खुलवाइए…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ED को फटकार, पूछा- राजनीतिक लड़ाई के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों ?

प्रेशर कुकर में रखे गए थे बम

लोकल ट्रेनों के फर्स्ट क्लास डिब्बों में हुए ये धमाके शाम 6:24 से 6:35 बजे के बीच खार, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, बोरीवली, माटुंगा और मीरा-भायंदर रेलवे स्टेशनों के पास हुए थे. जांच में पता चला कि बमों में आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और कीलों का इस्तेमाल किया गया था. इन्हें सात प्रेशर कुकर में रखकर टाइमर के जरिए विस्फोट किया गया था.

कोर्ट का फैसला

घटना के  19 साल बाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष के पास आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं थे इसलिए उन्हें बरी किया जाता है. बरी किए गए आरोपियों को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया गया है, बशर्ते वे किसी अन्य मामले में वांछित न हों.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

22 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

52 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

15 hours ago