Amravati Bulldozer Action illegal Property: महाराष्ट्र के अमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले मुख्य आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। जिला प्रशासन ने बुधवार 15 अप्रैल को मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर के परतवाड़ा स्थित घर पर यह कार्रवाई की।
नाबालिग लड़कियों के यौन शौषण और ब्लैकमेलिंग का मामला भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद सामने आया था। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विशाल आनंद को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि आरोपी ने नाबालिग लड़कियों को मुंबई और पुणे ले जाकर 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए।
बुधवार को जिला प्रशासन की टीम पुलिस के साथ परतवाड़ा स्थित मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर के घर पहुंची और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मामले के सामने आने के बाद आरोपी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनसे खुलासा हुआ कि वह AIMIM का पदाधिकारी भी रह चुका है। वायरल क्लिप्स में आरोपी को एमआईएम शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान से नियुक्ति पत्र लेते हुए और असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं के मंच पर रील बनाते हुए देखा गया। हालांकि, बाद में उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो हटा दिए गए। आरोपियों को 21 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…