अध्यात्म

खराब मौसम के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बालटाल के लिए निकला नया जत्था

Amarnath Yatra 2026: लगातार छह दिन तक खराब मौसम, भूस्खलन और सुरक्षा कारणों से स्थगित रहने के बाद शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। मौसम साफ होने और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद भगवती नगर आधार शिविर से 6,269 श्रद्धालुओं का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

19 जुलाई से स्थगित थी यात्रा

श्री अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई को खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से एहतियातन रोक दिया गया था। लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर हालात चुनौतीपूर्ण हो गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थी।

6,269 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

अधिकारियों के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 2:40 बजे भगवती नगर आधार शिविर से 6,269 श्रद्धालुओं का 18वां जत्था रवाना हुआ। इसमें 1,470 महिलाएं, 25 बच्चे और 54 साधु शामिल हैं। श्रद्धालुओं को 223 वाहनों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बालटाल आधार शिविर भेजा गया, जबकि इस बार पहलगाम मार्ग के लिए कोई जत्था रवाना नहीं किया गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago