Breaking

19 घंटे की जंग हार गया मासूम निर्भय, अंबाला बोरवेल हादसे ने झकझोरा

Ambala Borewell Incident: हरियाणा के अंबाला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बराड़ा क्षेत्र के धनौरा गांव में 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम निर्भय की मौत हो गई। करीब 19 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे उसे बोरवेल से बाहर निकाला गया और तुरंत अंबाला के सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

करीब 19 घंटे की मशक्कत के बाद जब मासूम निर्भय को बोरवेल से बाहर निकाला गया, तो उसे तुरंत अंबाला के सिटी सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल निर्भय का शव अंबाला कैंट सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रेस्क्यू के दौरान बच्चे की स्थिति का पता लगाने के लिए बोरवेल में कैमरा उतारा गया था और बचाव दल ने रस्सियों व विशेष उपकरणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकालने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अंततः उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पिता के साथ खेत गया था निर्भय, खेलते-खेलते हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह निर्भय के दादा करनैल सिंह खेत में काम करने गए थे। कुछ देर बाद उसके पिता मनजीत उनके लिए खाना लेकर खेत पहुंचे। निर्भय भी अपने पिता के साथ खेत जाने की जिद करने लगा, जिसके बाद मनजीत उसे अपने साथ ले गए। खेत पहुंचने पर मनजीत काम में व्यस्त हो गए, जबकि करनैल सिंह खाना खाने लगे। इसी दौरान खेलते-खेलते निर्भय पास में मौजूद खुले बोरवेल के करीब पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago