VB G-RAM-G Scheme: देश की ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। मनरेगा (MGNREGA) की जगह अब VB G-RAM-G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी) योजना लागू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने इसके साथ नई मजदूरी दरों को भी अधिसूचित कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय औसत दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 327.40 रुपये कर दी गई है, जो पहले मनरेगा के तहत 298.80 रुपये प्रतिदिन थी। यानी मजदूरों को औसतन 28.60 रुपये प्रतिदिन अधिक मिलेंगे। इससे ग्रामीण रोजगार और आजीविका को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जहां नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है, वहीं सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने अपने दाम यथावत रखे हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने फिलहाल खुदरा ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ये तीनों सरकारी कंपनियां देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का संचालन करती हैं, इसलिए इनके दाम स्थिर रहने से अधिकांश उपभोक्ताओं पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 300 रुपये प्रतिदिन की अंतरिम आधार मजदूरी दर तय की है। मंत्रालय के अनुसार, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना के तहत किसी भी राज्य में अधिसूचित मजदूरी इस न्यूनतम दर से कम न हो। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था के तहत देशभर में औसतन मजदूरी दरों में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…