नोएडा

रफ्तार बनी काल : यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई एम्बुलेंस, दो की दर्दनाक मौत

Yamuna Expressway Accident : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दनकौर थाना क्षेत्र में एम्बुलेंस के कंटेनर से टकराने से एम्बुलेंस के ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक हादसे में एम्बुलेंस के चीथड़े-चीथड़े हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर और हेल्पर के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई 2025 को यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक एम्बुलेंस आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस के ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद से पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया। पंचायतनामा भरकर – शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इस मामले में मृतकों के परिजनों से तहरीर ली गई है। परिजनों के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। कंटेनर के चालक को हिरासत में भी ले लिया गया है। दुर्घटना में शामिल कंटेनर को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी चालक से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार और लापरवाही ने ले ली जान

यह हादसा एम्बुलेंस सेवा के लिए एक बड़ी क्षति है। जो लोग दूसरों की जान बचाने की सेवा में लगे थे, उन्हीं की जान चली गई। इससे आपातकालीन सेवाओं की सुरक्षा का सवाल भी उठता है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। भारी वाहनों और छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कई जानें जाती हैं।

ये भी पढ़े- ग्रेटर नोएडा की लिफ्ट में शराब के नशे में जमकर चले लात-घूंसे, Video Viral

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

9 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

11 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

11 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

12 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

12 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

12 hours ago