दुनिया

ईरान का सिर्फ एक परमाणु ठिकाना हुआ नष्ट, रिपोर्ट में खुली अमेरिका के दावों की पोल

America-Iran: हाल ही में हुए इजरायल-ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी करके उन्हें तबाह करने की कोशिश की थी। अब एक रिपोर्ट में दावा भी किया गया है कि अमेरिकी हमले में सिर्फ एक ठिकाने फोर्दो को ही नुकसान पहुंचा है। ऐसे में ये रिपोर्ट अमेरिका के लिए किसी झटके से कम नहीं है। एक अमेरिकी मीडिया हाउस (एनबीसी) ने अमेरिकी आकलन रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पिछले महीने ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों में सिर्फ एक ही नष्ट हुआ, जिस कारण वहां काम काफी पीछे चला गया।

ईरान पर हमले के लिए व्यापक योजना थी तैयार

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान (America-Iran) पर हमला करने के लिए व्यापक योजना तैयार की थी। जिसके तहत यह हमला सिर्फ एक रात में नहीं,बल्कि कई हफ्तों तक तीनों परमाणु स्थलों को निशाना बनाया जाना था। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बारे में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।

ईरान-इजरायल में होता बड़ा नुकसान

दरअसल,अगर इस योजना पर सहमति बनती तो ईरान-इजरायल में बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचता और दोनों देशों को भी काफी ज्यादा नुकसान होता। यह ट्रंप की विदेश नीति के खिलाफ भी है। इसी वजह से सिर्फ एक रात में ही हमले की योजना का चुनाव किया गया। इतना ही नहीं, अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि फोर्दो परमाणु स्थल पर तो नुकसान हुआ,लेकिन नतांज और इस्फहान स्थित सुविधाओं को नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: सीएम फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे, 20 मिनट की मुलाकात से सियासी बाजार हुआ गर्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर द्वारा ईरानी (America-Iran) परमाणु स्थलों को पूरी तरह से नष्ट करने का दावा किया था। इसके साथ ही पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने भी ईरान के फोर्दो, इस्फ़हान और नतांज स्थित परमाणु संयंत्र के पूरी तरह से नष्ट होने का दावा किया था। उन्होंने कहा,”फेक न्यूज मीडिया की विश्वसनीयता ईरानी परमाणु संयंत्रों की वर्तमान स्थिति जैसी ही है: नष्ट हो चुके हैं, मिट्टी में मिल गए हैं, और उन्हें ठीक होने में वर्षों लगेंगे।

यह भी देखें: Tej Pratap: तेज प्रताप का अकेला दांव, महागठबंधन में मचा घमासान!

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

37 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago