Maharashtra News
Maharashtra News: महाराष्ट् की सियासत में एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसकी वजह उद्धव ठाकरे और सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को बीजेपी के साथ आने का ऑफर दिया था। जिसके बाद गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। लगभग 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद अटकलें लगने लगी हैं कि क्या उद्धव ठाकरे फिर से उलटफेर कर सकते हैं?
बता दें, बुधवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बनने का ऑफर दिया था। विधान परिषद में नेता विपक्ष अंबादास दानवे के विदाई समारोह में फडणवीस ने मजाकिया लहजे में कहा था कि उद्धव जी, 2029 तक मेरी तो उस तरफ आने की संभावना नहीं है, लेकिन अगर आप इधर आना चाहें तो रास्ता निकाला जा सकता है। जिसके बाद से अटकलें लगने लगी थीं कि क्या उद्धव और बीजेपी एक बार फिर से साथ आएंगे? हालांकि,पिछले कुछ सालों में शिवसेना उद्धव गुट ने इन अटकलों को खारिज किया है।
यह भी पढ़ें: “आपको इधर आना है तो…”, सीएम फडणवीस का उद्धव ठाकरे को खुला ऑफर
हालांकि,अभी यह साफ नहीं हो सका है कि उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच (Maharashtra News) यह मुलाकात किस मुद्दे पर हुई। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा ऑफर दिए जाने के एक दिन बाद हुई इस मुलाकात से तरह-तरह की अटकलें लगने लगी हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मीटिंग विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के कार्यालय में हुई और लगभग 20 मिनट तक दोनों बात करते रहे।
यह भी देखें: Bihar Crime News: बिहार में अपराध बेकाबू, कांग्रेस सांसद ने साधा Nitish Kumar पर निशाना
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…