Categories: Others

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का जमीयत उलेमा-ए-हिंद को पत्र : ‘उदयपुर फाइल्स’ याचिका वापस लें

Udaipur File : गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को एक पत्र लिखकर कट्टरपंथी तत्वों और देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल साहू की जघन्य हत्या पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के खिलाफ जमीयत द्वारा दायर याचिका को तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने ‘थूक जिहाद’, ‘लव जिहाद’, और ‘लैंड जिहाद’ जैसे मुद्दों की कड़ी निंदा करने और इनके खिलाफ फतवा जारी करने का आह्वान किया है।

नंदकिशोर गुर्जर ने उदयपुर फाइल्स के बारे में क्या कहा-

नंदकिशोर गुर्जर ने अपने पत्र में उदयपुर में 28 जून 2022 को हुई कन्हैयालाल साहू की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने मौलाना महमूद मदनी की इस मामले पर चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। विधायक ने सवाल उठाया कि जब इस्लाम और मुस्लिम समाज की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, तब जमीयत जैसे जिम्मेदार धार्मिक संगठन मौन क्यों हैं? उन्होंने लिखा, “ऐसे समय में जब कट्टरपंथी तत्व समाज में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद को इनके खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए।”

दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी आलोचना की

विधायक ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक सच्ची और संवेदनशील घटना को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है, न कि किसी समुदाय को निशाना बनाना। गुर्जर ने मौलाना मदनी से इस याचिका को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि ऐसी कार्रवाइयां सच्चाई को दबाने का प्रयास हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस फिल्म को रोकने की कोशिश न केवल कन्हैयालाल के परिवार के न्याय के अधिकार को कमजोर करती है

इन मुद्दों पर गरजे नंदकिशोर गुर्जर

पत्र में नंदकिशोर गुर्जर ने ‘थूक जिहाद’, ‘लव जिहाद’, और ‘लैंड जिहाद’ जैसे मुद्दों को समाज के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां न केवल सामाजिक सौहार्द को नष्ट करती हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा हैं। विधायक ने जमीयत से इन मुद्दों की कड़ी निंदा करने और इनके खिलाफ फतवा जारी करने की मांग की। उन्होंने लिखा, “जमीयत उलेमा-ए-हिंद एक प्रभावशाली धार्मिक संगठन है। उसे इन देशविरोधी और समाजविरोधी गतिविधियों के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।” पत्र में विधायक ने पहचान छुपाकर किए जा रहे धर्मांतरण और देशविरोधी गतिविधियों पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करती हैं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रही हैं। उन्होंने जमीयत से इन मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

ये भी पढ़े- गाजियाबाद में कुत्ते को घुमाने से रोकना पड़ा भारी, कारोबारी के भाई को मारी गोली

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago