नोएडा

न्यूज इंडिया 24×7 की खबर का असर : बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी से हुड़दंग काटने वाला गिरफ्तार..

Noida Stunt Video : ग्रेटर नोएडा में एक युवक को फेमस होने के लिए स्टंट करना भारी पड़ गया। बुधवार को एक बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ी की वीडियो वायरल (Noida Stunt Video) हुई थी। वायरल वीडियो में गाड़ी सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करके स्टंटबाजी करते नजर आयी थी। न्यूज इंडिया 24×7 ने इस पर सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी। चिंताजनक बात यह थी कि इस कार में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों गाड़ियों को जब्त किया है वहीं, युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नियमों का उल्लंघन करती दिखी गाड़ी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क ने कार से स्टंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2 कार बरामद की है। गाड़ी स्टंट के दौरान कई नियमों का उल्लंघन किया था। पहली बात तो यह है कि कार में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जो कि भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार गैरकानूनी है। दूसरी बात यह है कि कार की सभी खिड़कियों पर काला फिल्म लगा था, जिससे अंदर बैठे लोग दिखाई नहीं दे रहे थे। इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा है कि नियमों की अनदेखी जानबूझकर की जा रही है।

लोगों की जान को खतरे में डालकर किया स्टंट

नॉलेज पार्क एजुकेशन हब का इलाका कई कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों से भरा हुआ है। यहां हजारों छात्र-छात्राएं रोजाना आते-जाते हैं। इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल कार चालक बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय निवासियों और छात्रों ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाए। बिना नंबर प्लेट की कार को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है लेकिन सीसीटीवी कैमरों की मदद से इसकी जांच संभव है। अगर इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़े-  धर्म परिवर्तन की सजा! सनातन में वापसी पर महिला को छांगुर के सऊदी रैकेट से मिली ‘पैर काटने’ की धमकी

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago