Categories: Othersदेश

पहले अपना देखो…पुतिन की शांति अपील पर अमेरिका का तंज, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया बेवकूफी

trump on putin : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इजरायल-ईरान संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसा है . ट्रंप ने पुतिन के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले अपना रूस-यूक्रेन वाला मामला सुलझाओ, बाद में मिडिल ईस्ट की चिंता करना.

यूक्रेन युद्ध में छुपाई जा रही है मौतों की संख्या: ट्रंप

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन ने हाल ही में उनसे संपर्क किया और इजरायल-ईरान संकट को लेकर मध्यस्थता करने की इच्छा जताई. ट्रंप के अनुसार उन्होंने इस पर सीधा जवाब देते हुए कहा कि पुतिन को पहले अपने देश के युद्ध को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए. ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध एक बेवकूफी भरा संघर्ष है. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. पुतिन ऐसी हिमाकत करने की सोच भी नहीं सकते थे.

राष्ट्रपति ने यूक्रेन युद्ध में हुई मौतों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, असल संख्या उससे कहीं ज़्यादा है. वहां एक बिल्डिंग गिरती है और कहा जाता है कि कोई घायल नहीं हुआ, क्या ये मजाक है?

बढ़ता जा रहा है ईरान-इजरायल टकराव

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिकी सेना ने भी हाल के सप्ताहों में क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है. दूसरी ओर रूस-यूक्रेन युद्ध अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है और किसी समाधान के आसार नजर नहीं आ रहे.

पुतिन ने की थी मध्यस्थता की पेशकश

इससे पहले बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष में मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया था. एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया गोलमेज में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन मेरा मानना है कि समाधान संभव है. पुतिन ने बताया कि उन्होंने इजरायल, ईरान और अमेरिका के साथ रूस की प्रस्तावित पहल साझा की है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

25 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

31 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

3 hours ago