Categories: Others

लोनी में भूमाफियाओं के खिलाफ विधायक नंदकिशोर गुर्जर का सख्त रुख, पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

Ghaziabad News : लोनी विधानसभा क्षेत्र में भूमाफियाओं और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा गरीब लोगों के प्लॉट पर कब्जा करने, धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने और प्लॉट न देने की बढ़ती घटनाओं को लेकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सख्त रुख अपनाया है। जनता दर्शन के दौरान पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने आज गाजियाबाद पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ितों के साथ विधायक गुर्जर

विधायक गुर्जर ने पीड़ितों के साथ पुलिस आयुक्त को अवगत कराया कि भूमाफियाओं और ठग प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई और उनकी संपत्ति कुर्क करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई, जो पीड़ितों को न्याय देने में असमर्थ रहे और भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। विधायक ने ऐसे अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

"सुधर जाएं, अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा।"

पुलिस आयुक्त ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की भूमाफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात में विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि लोनी में किसी भी प्रकार के भू माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलरों और प्लॉट कब्जाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, "सुधर जाएं, अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा।"

रिपोर्ट कपिल मेहरा गाजियाबाद 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

1 hour ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

1 hour ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

2 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

2 hours ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

19 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

19 hours ago