Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : विधानसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह बिहार में हैं और विभिन्न रैलियों में भाग ले रहे हैं। सोमवार को मधुबनी पहुंचकर उन्होंने मिथिला हाट में बिहार के इकलौते रेस्टोरेंट भंसा घर का दौरा किया और वहाँ की पारंपरिक मिथिला थाली का स्वाद लिया।
इस थाली में मरवे की रोटी, मक्का रोटी, साग, बेरिया की सब्जी, कुमरौरी, मखाना खीर सहित कई व्यंजन शामिल थे, जो मिट्टी के बर्तन और चूल्हे में तैयार किए गए थे। उनके साथ जदयू के संजय कुमार झा, झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा और अन्य एनडीए नेता भी मौजूद थे।
अमित शाह की रैली में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र था मिथिला हाट का भंसा घर, जहाँ मिट्टी के चूल्हे और तांबे के बर्तनों में 36 प्रकार के पारंपरिक मिथिला व्यंजन परोसे गए। शाह ने इस थाली का स्वाद लिया और मिट्टी के चूल्हे पर पकाए खाने की तारीफ की।
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने मिथिला हाट तीन साल पहले मधुबनी के झंझारपुर में विकसित किया। यह स्थल तालाब, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम, क्राफ्ट मार्केट और पारंपरिक भंसा घर सहित कई आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ प्रतिदिन पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है।
मिथिला हाट में आकर्षक स्टॉल और गतिविधियां हैं, जो बड़े नेताओं को भी अपनी ओर खींचती हैं। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री या जदयू नेता सहित सभी के लिए फर्स्ट क्लास ठहरने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था होती है। यहां मिथिला पेंटिंग, जुट कला, बांस-बेट कला सहित कई हस्तशिल्प की दुकानें सजाई जाती हैं, जिससे आगंतुकों को आनंददायक अनुभव मिलता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…