बिहार

पहले चरण का प्रचार आज खत्म, शाम होते ही थमेगा चुनावी शोर – क्या बदलेगा वोटर्स का मन ?

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के प्रचार-प्रसार का आज, मंगलवार को आखिरी दिन है। इसके बाद उम्मीदवारों के पास मतदाताओं से सीधा संपर्क करने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय बचेगा, जिसके दौरान वे घर-घर जाकर लोगों से समर्थन की अपील कर सकेंगे।

पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन के प्रमुख नेता राज्य के विभिन्न जिलों में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। सभी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील करेंगे।

45,341 मतदान केंद्र स्थापित

पहले चरण के मतदान के लिए प्रदेशभर में कुल 45,341 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में 36,733 जबकि शहरी क्षेत्रों में 8,608 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 926 बूथों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जबकि 107 बूथों की जिम्मेदारी दिव्यांगजन संभालेंगे। साथ ही 320 मॉडल बूथ भी विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।

पहले चरण में कुल 1,314 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 122 महिलाएं और 1,192 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

इस चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मतदान 6 नवंबर को

बता दें कि पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होना है। इसको लेकर पूरी तैयारी हो गई है। पहले चरण में 18 जिले की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए कुल 3,75,13,302 मतदाता वोटिंग लिस्ट में हैं।1,314 प्रत्याशियों का भाग्य छह नवंबर को EVM में कैद होगा।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago