travel tips : विदेश जाने का शौक किसे नहीं होता है ? लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है. आपने सुना होगा कि विदेश जाने के लिए खूब सारे पैसों की जरूरत होती है. लेकिन सिर्फ पैसे का होना विदेश जाने के लिए पर्याप्त नहीं होता. इसके लिए वीजा सबसे जरूरी होता है. लेकिन क्या आपको पता हर किसी को वीजा नहीं मिलता और तो और जिसे यह मिल जाता है उसके लिए कई सारे शर्तों का पालन करना आवश्यक हो जाता है.
विदेश जाने जाने के लिए वीजा के साथ-साथ आपके बैंक खाते में पर्याप्त पैसा होना बहुत आवश्यक है. लेकिन वीजा पाने के लिए डॉक्युमेंट्स या इनविटेशन लेटर के अलावा आपके बैंक खाते में एक रकम भी होना चाहिए, जिससे पता चले कि आप वहां रहने का खर्च उठाने में सक्षम है. ये वीजा कई तरह के होते हैं.
अगर आप लंदन केवल घूमने, परिवार से मिलने या मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जा रहे है तो आपको टूरिस्ट वीजा की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आमतौर पर आपके बैंक खाते में कम से कम 1.5 से 2 लाख तक की राशि होनी चाहिए. यह रकम आपकी यात्रा की अवधि, टिकट, होटल बुकिंग और व्यक्तिगत खर्चों पर निर्भर रहती है. हालांकि, यूके सरकार ने इस पर कोई फिक्स अमाउंट नहीं तय किया है लेकिन वीजा अधिकारी आपकी बैंक स्टेटमेंट इनकम सोर्स और सेविंग्स देखकर फैसला लेता है.
अगर आप लंदन में पढ़ाई करने के लिए जा रहे है तो आपके पास स्टूडेंट वीजा होना आवश्यक हो जाता है. लंदन में पढ़ाई के लिए आपको 1,334 प्रति माह 9 महीने करीब 12.8 लाख रुपये दिखाने होंगे. इसके साथ-साथ बैंक आपकी पिछले 6 महीने की स्टेटमेंट देखता है कि जो आपके खाते में धनराशि है, वह मेंटेन कर रखी थी या कहीं अचानक से तो नहीं आयी हैं. आपके खाते में कितनी धनराशि है यह बताता है कि आप वहां कितने दिनों के लिए और किस काम के लिए जा रहे हैं.
लंदन में सिंगल विजिटर वीजा 6 महीने तक वैलिड होता है जिसके लिए 10 हजार 719 रुपये लगते हैं. और इसे शॉर्ट टर्म वीजा कहा जाता हैं. इसके अलावा भी बहुत वीजा कैटेगरी होती जैसे कि विजिटर वीजा, स्टूडेंट वीजा वर्क वीजा, बिजनेस वीजा . इन सभी के अलग अलग टर्म्स एंड कंडीशन होती हैं.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…