नोएडा

नोएडा में जिम ट्रेनर की घिनौनी हरकत, एक्सरसाइज के दौरान 11वीं की छात्रा से…

Noida News : बिसरख कोतवाली क्षेत्र की काउंटी सोसायटी स्थित जिम में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जिम ट्रेनर ने 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करती है और इस बात का सबूत है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं को सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट चेरी काउंटी सोसायटी के क्लब हाउस में संचालित जिम में घटित हुई। स्थानीय निवासी 11वीं की छात्रा रोज की तरह ही एक्सरसाइज करने जिम पहुंची थी, जहां जिम ट्रेनर ने उसके साथ गलत हरकत की है। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी भी दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर इस घिनौनी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित जिम ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एसीपी का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

4 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

5 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

5 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

5 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

5 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

6 hours ago