बिहार

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को बताया संदेहास्पद

Bihar vidhan sabha chunav : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ी हुई है.चुनाव आयोग द्वारा बिहार में कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) को लेकर  बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं.तेजस्वी ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग के कार्यों पर विरोध जताया और इसे पारदर्शी न होने का आरोप लगाया.

तेजस्वी यादव ने  क्या कहा

तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने 5 जुलाई को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और अपने सवालों को स्पष्ट रूप से रखा था. लेकिन अब तक उन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला है.उन्होंने कहा कि पटना का चुनाव आयोग निर्णय लेने योग्य नहीं है,इसलिए हमने अपनी आपत्तियां दिल्ली भेजी हैं,लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिला.

दस्तावेजों पर भी उठाए सवाल

तेजस्वी ने चुनाव आयोग द्वारा वोटर्स से मांगे गए 11 दस्तावेजों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, राशन कार्ड और मनरेगा कार्ड जैसे कुछ दस्तावेजों के अलावा जिनके पास ये 11 दस्तावेज नहीं होंगे,उनका नाम वोटर लिस्ट से काटा जाएगा.उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में आधार कार्ड को वोटर लिस्ट से बाहर रखा गया है, जबकि देशभर में इसे मान्यता प्राप्त है.

चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन को लेकर नेता विपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने विज्ञापनों में कहा कि अगर आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं तो केवल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करें,जबकि कुछ अन्य विज्ञापनों में कहा गया कि दस्तावेज़ के साथ फोटो देना होगा. उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को कन्फ्यूज्ड और असंगत करार दिया.

चुनाव आयोग पर सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि 6 जुलाई को चुनाव आयोग ने पहला पोस्ट किया था कि वोटर्स अपना दस्तावेज बाद में भी जमा कर सकते हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद वही आयोग दूसरे पोस्ट में कह रहा था कि दस्तावेज 25 जुलाई तक दिए जा सकते हैं.इस बदलाव को लेकर उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग केवल विज्ञापनों के जरिए काम चला रहा है और क्यों कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया जा रहा?

तेजस्वी ने यह भी पूछा कि यदि आयोग को कोई गलत काम नहीं करना है तो आदेश क्यों नहीं जारी कर रहा?और अगर दस्तावेजों के बिना वोटरों का प्रपत्र लिया जा रहा है, तो क्या इसका उद्देश्य किसी खास तबके का नाम वोटर लिस्ट से हटाना है?

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

26 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago