Categories: Others

अहंकारी, दुनिया का सबसे बड़ा ठग… इजरायल पर बरसे केरल के सीएम विजयन, कहा- ईरान पर हमला अस्वीकार्य

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली। ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर इजरायली सेना की बमबारी को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इजरायल के हमले को अस्वीकार्य बताया है। विजयन ने इजरायल को दुनिया का सबसे बड़ा ठग बताया है।

अंहकार से भरा है इजरायल

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि इजरायल में ताकत का अंहकार है। इजरायल की सेना और उसके नेता मानते हैं कि वो कुछ भी कर सकते हैं क्योंकि उन्हें अमेरिका का समर्थन मिला हुआ। विजयन ने कहा कि इजरायल एक ठग की तरह व्यवहार करता है। वह कभी सामान्य व्यवहार नहीं करता।

विश्व शांति के लिए खतरा

विजयन ने आगे कहा कि ईरान पर इजरायल के हमले को बिल्कुल भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना की इस तरह की कार्रवाई विश्व शांति के लिए बड़ा खतरा है। जो भी लोग विश्व शांति बनाए रखना चाहते हैं, उन्हें ऐसे हमलों का विरोध करना चाहिए।

भारत का अधिकारिक बयान

बता दें कि भारत के विदेश मंत्रालय ने इजरायल-ईरान तनाव पर बयान जारी किया है। इसमें दोनों देशों से तनाव कम करने की बात कही गई है। भारत ने कहा है कि दोनों देशों को बातचीत और कूटनीति के जरिए मामले को सुलझाना चाहिए। इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि भारत के रिश्ते दोनों देशों से अच्छे हैं और हम शांति कायम करने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार हैं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago