Categories: Others

गौतम गंभीर की मां को पड़ा दिल का दौरा, टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत लौटे भारत

Gautam Gambhir Mother Cardiac Arrest: इंडियन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की मां को कार्डियक अरेस्ट आया है। गंभीर को जैसे ही इस बात की खबर मिली वो तुरंत भारत के लिए रवाना हो गए। यह घटना 11 जून को हुई। इंग्लैंड और भारत के बीच में 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे।

रेयान टेन को मिली तब तक जिम्मेदारी

सीरीज शुरू होने से एक हफ्ते पहले गौतम गंभीर भारत लौट आये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ा, इसी कारण उन्हें भारत लौटना पड़ा। अब वो 17 जून को टीम से दोबारा जुड़ेंगे। गंभीर की गैर मौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन अभ्यास मैच के दौरान मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल समेत अन्य कोचिंग स्टाफ उनकी मदद करेंगे। गौतम गंभीर को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जिम्मेदारी संभाली थी।

गंभीर का प्रदर्शन

गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें नौ शतक शामिल हैं। गंभीर ने 147 वनडे मैचों में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए। इसमें 2011 विश्व कप फाइनल में खेली गई 97 रनों की यादगार पारी भी शामिल है, जिसकी बदौलत भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता था। गंभीर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने 37 मैचों में सात अर्धशतकों की मदद से 932 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 27.41 रहा।

इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

बता दें कि श्रृंखला का पहला टेस्ट, जिसे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी नाम दिया गया है, 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में और चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में, पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago