नोएडा में चला बुल्डोजर
Noida News : नोएडा में बाबा के बुलडोजर का एक्शन देखने को मिला है। प्राधिकरण जो अवैध जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज फिर नोएडा के डूब क्षेत्र में 40,000 वर्ग मीटर पर बने अवैध निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किया है। आपको बता दें कि हिंडन के किनारे लोग अवैध निर्माण करके घर बनाने लगे हैं। जिसका असर बारिश के समय दिखता है। मानसून सीजन में पानी का स्तर बढ़ जाता है जिससे पूरे इलाके में बाढ़ आ जाती है। पिछले साल की बात करें तो नोएडा के कई इलाके बह गए थे। इसके बावजूद भी अवैध जमीन को कब्जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। लिहाजा अब प्रशासन को सामने आकर ऐसो के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है।
इसी क्रम में आज प्राधिकरण की टीम ने 6 करोड़ की जमीन को खाली कर दिया है। यह एक्शन हिंडन के डूब क्षेत्र में लिया गया, जहां अवैध निर्माण किया गया था। नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-150 स्थित यमुनी नदी के डूब क्षेत्र के ग्राम शफीपुर में लगभग 40,000 वर्ग मीटर जमीन पर बने अवैध निर्माणों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। यह अवैध निर्माण लगभग 6 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन पर कराया गया था।
आपको बता दें कि इस तरह के अवैध निर्माण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण कई बार अभियान चलाए जा चुके हैं। इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम सुनपुरा में अधिसूचित एरिया पर बने अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण ने बुल्डोजर एक्शन के जरिए करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया जा चुका है।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…