Categories: Others

हेल्दी लिवर के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल, इन फूड कॉम्बिनेशन का असर देख रह जाएंगे दंग

लिवर हमारी बॉडी का सबसे जरूरी अंग है। अपनी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए आपको इसका ध्यान रखना सबसे जरूरी है। लेकिन आजकल बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के गलत तरीके की वजह से कई बार आप अपनी बॉडी से खिलवाड़ करते हैं। लीवर आपके शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को चलाने के साथ ही फैट को कंट्रोल करने में मदद करता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं आप अपने लिवर का ख्याल कैसे रख सकते हैं। और समय पर इसे खराब होने से कैसे रोक सकते हैं।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सल्हा ने सोशल मीडिया पर लिवर को हेल्दी रखने की टिप्स शेयर की है। जिसको आप अपने लिवर को हेल्दी और मेंटेन रखने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. नींबू और तरबूज का पानी पीना
    नींबू और तरबूज दोनों ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। ये सिट्रूलीन से भरपूर होते है। रोज एक बार नींबू की शिकंजी और तरबूज का का जूस पीने से आपकी बॉडी को विटामिन सी मिलता है, जिससे लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  2. बेरीज और डार्क चॉकलेट
    डार्क चॉकलेट फ्लेवोनोइड से भरपूर होते हैं, वहीं बेरीज ब्लड सर्कुलेशन में असरदार होती है। इनको अपना आहार में लेने से आपके लिवर को आसानी से फंक्शन करने में मदद मिलती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए चॉकलेट का सेवन करें।
  3. बादाम और अखरोट
    ड्राई फ्रूट में शुमार बादाम और अखरोट आपके शरीर को मजबूत करने में मदद करता है। ये दोनों नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो लीवर में फैट को कम करता है। साथ ही आपके लीवर को ऑक्सीडेटिव से बचाता है। लिवर की मजबूती के लिए आपको रोजाना 3 से 4 बादाम और अखरोट खाने चाहिए।
  4. कीवी और ग्रीक योगर्ट का लाभ
    बुखार हो या कमजोरी डॉक्टर हमेशा आपको कीवी खाने के लिए कहते हैं। ये आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व देता है। यह दोनों ही पोटेशियम, विटामिन सी और प्रोबायोटिक्स से भरपूर हैं। ये लीवर को हेल्दी रखने और फैट को भी नियंत्रित करने में फायदेमंद है।
  5. दालचीनी या सेब
    डॉक्टर हमेशा आपको सेब खाने को कहते है, क्योंकि ये आपके शरीर को हाई फाइबर पहुंचाता है। दालचीनी आपके लीवर को प्रोटेक्ट करने और लंबे समय तक हेल्दी रखने में काम आता है। इसलिए आपको रोज एक सेब खाना चाहिए साथ ही दालचीनी का भी सेवन करना चाहिए।

ये सभी चीजें आपनी डेली डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। यकीन मानिए इन फूड कॉम्बिनेशन को डाइट में शामिल करने से आपका लीवर एकदम हेल्दी रहेगा। इसी के साथ ही आपको अनहेल्दी खाने को छोड़ना होगा। समय से व्यायाम करना भी जरूरी है। इन सब चीजों को फॉलो करने से बेस्ट असर देखने को मलेगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

18 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

56 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago