Ashley Madison Report
Ashley Madison Report: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का होना आज के समाज में नॉर्मल सा हो गया है। भारत में भी इसके मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर जो एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस लिस्ट में एक ऐसे शहर ने टॉप किया है जिसका नाम किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि ये शहर दिल्ली या मुंबई होगा तो आप गलत हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन से शहर ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की लिस्ट में बाजी मारी है।
लिस्ट के टॉप पर पहुंचने वाला यह शहर दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित है। पिछले साल मुंबई शहर नंबर- 1 पर था। मगर इस बार मुंबई का नाम टॉप- 20 की लिस्ट में ही नहीं है। जबकि दिल्ली का नाम दूसरे स्थान पर है। बड़ी बात तो यह है कि दिल्ली-NCR के 9 इलाकों के नाम भी इसी लिस्ट में है।
लिस्ट में पहले नंबर पर कांचीपुरम और उसके बाद सेंट्रल दिल्ली, गुरुग्राम, गौतमबुद्धनगर, साउथ वेस्ट दिल्ली, देहरादून, ईस्ट दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, साउथ दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, वेस्ट दिल्ली, कामरूप (असम), नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, रायगढ़, हैदराबाद, गाजियाबाद, जयपुर शामिल हैं।
डेटिंग वेबसाइट Ashley Madison की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 17वें स्थान पर रहने वाला कांचीपुरम 2025 में बड़ी छलांग लगाते हुए पहले नंबर पर पहुंच गया है। इस मैरिटल अफेयर प्लेटफॉर्म पर साइनअप करने वाले यूजर्स की संख्या भी देश में सबसे ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा पर अभद्र टिप्पणी करना शिक्षक को पड़ा भारी, ग्रामीणों ने नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी
कानून के मुताबिक, विवाहेतर संबंध अब (Ashley Madison Report) अपराध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में आईपीसी की धारा 497 को असंवैधानिक घोषित करते हुए कहा था कि व्यस्कों के बीच सहमति से बना रिश्ता अपराध नहीं माना जा सकता। हालांकि ये संबंध तलाक का आधार बन सकते हैं। इसलिए कोर्ट में यह मानसिक क्रूरता के रूप में गिना जा सकता है।
यह भी देखें: Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर भावनाओं की बौछार कविता में उतरा Saavan
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…