Breaking

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले अशुतोष दीक्षित ने संभाली वायुसेना की कमान

Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने शनिवार को वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की जगह ली है, जो 43 वर्षों की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। अशुतोष दीक्षित ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने और अपनी रणनीतिक योजना बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वह वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत थे।

करीब चार दशक का रहा है सैन्य करियर

एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित का सैन्य करियर करीब चार दशकों का रहा है। वह फाइटर पायलट होने के साथ-साथ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं। उन्हें विभिन्न विमानों पर 3,500 घंटे से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है। इनमें मिराज-2000, जगुआर, मिग के विभिन्न विमान, तेजस, हॉक, किरण, एएन-32 और आईएल-78 शामिल हैं।

कई प्रमुख सैन्य अभियानों में निभाई अहम भूमिका

दीक्षित भारतीय वायुसेना के कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों और अभ्यासों का हिस्सा रहे हैं। इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। रणनीतिक योजना बनाने में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

NDA और नेशनल डिफेंस कॉलेज से की पढ़ाई

अशुतोष दीक्षित नेशनल डिफेंस एकेडमी, बांग्लादेश के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वह एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्हें एक फाइटर स्क्वाड्रन की कमान सौंपी गई।

कई महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके हैं काम

वायुसेना में अपने लंबे करियर के दौरान दीक्षित ने कई महत्वपूर्ण परिचालन और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने पश्चिमी सेक्टर में एक अग्रिम मोर्चे के फाइटर बेस और दक्षिणी सेक्टर में एक फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान संभाली। इसके अलावा वह दक्षिणी वायु कमान में एयर डिफेंस कमांडर भी रहे। एयर मुख्यालय में उन्होंने असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स), असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्लान्स) और डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ जैसे वरिष्ठ पदों पर भी काम किया।

वाइस चीफ से वायुसेना प्रमुख तक का सफर

वायुसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले अशुतोष दीक्षित हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CISC) के पद पर कार्यरत थे। अब उन्होंने भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, धुरी से लड़ेंगे CM भगवंत मान, जेल में बंद विधायक को भी टिकट

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

2 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

3 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

3 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

3 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

3 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

4 hours ago